देश की खबरें | कांग्रेस ने रामदेव के स्वामित्व वाली कंपनी को कर्ज देने को लेकर जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को सरकार पर छद्म पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब होने के बावजूद बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली रुचि सोया को करोड़ों रुपये का कर्ज क्यों दिया गया? इस पर जवाब मांगा।

नयी दिल्ली, 30 जून कांग्रेस ने बुधवार को सरकार पर छद्म पूंजीवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब होने के बावजूद बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली रुचि सोया को करोड़ों रुपये का कर्ज क्यों दिया गया? इस पर जवाब मांगा।

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस सरकार पर से छद्म पूंजीवाद का तमगा हटता नहीं दिखता है और उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार अपनी पूंजीवादी मित्रों का सहयोग एवं समर्थन जारी रखे हुए है।''

खेड़ा ने आरोप लगाया कि रुचि सोया ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 12,146 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के बाद दिवालिया होने के संबंध में घोषणा की। यह कंपनी अब रामदेव के पतंजलि समूह के स्वामित्व में है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रुचि सोया से अपने कर्ज की वसूली में नाकाम रहने के बाद एसबीआई ने पतंजलि समूह को 3,250 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करायी जोकि रुचि सोया को 4,350 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए सार्वजनिक बैंकों से उधार ली गई राशि का एक बड़ा हिस्सा रही।

इन आरोपों को लेकर रामदेव और कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड