देश की खबरें | कांग्रेस, शिअद, आप ने बीबीएमबी में पंजाब व हरियाणा की स्थायी सदस्यता खत्म करने पर आपत्ति जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में पंजाब एवं हरियाणा की स्थायी सदस्यता केंद्र द्वारा कथित तौर पर समाप्त करने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

चंडीगढ़, 26 फरवरी कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में पंजाब एवं हरियाणा की स्थायी सदस्यता केंद्र द्वारा कथित तौर पर समाप्त करने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

कांग्रेस नेता और हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे राज्य के अधिकारों पर हमला करार दिया है।

हुड्डा ने कहा, ''भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड नियम, 1974 के अनुसार बीबीएमबी में सदस्य (ऊर्जा) पंजाब से और सदस्य (सिंचाई) हरियाणा से होता था। लेकिन 2022 के संशोधित नियमों में इसे समाप्त कर दिया गया है।''

हुड्डा ने यहां एक बयान में कहा, ''संशोधित नियमों के तहत सदस्यों के चयन के मानदंड को भी इस तरह परिभाषित किया गया है कि हरियाणा और पंजाब के बिजली विभाग मानदंडों को पूरा नहीं कर सकते।''

हुड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की कथित उपेक्षा के कारण बीबीएमबी में हरियाणा कोटे के पदों में पहले भी कमी हुई है।

उन्होंने कहा, ''हरियाणा सरकार ने तब भी कुछ नहीं कहा और केंद्र सरकार के नए फैसले के बाद भी वे चुप हैं। भाजपा-जजपा सरकार की यह चुप्पी राज्य विरोधी है।''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस सहित पंजाब के सभी राजनीतिक दल एकमत हैं और राज्य के हितों की रक्षा के लिए इस फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार को सभी दलों के साथ मिलकर इस फैसले का विरोध करना चाहिए और राज्य के अधिकारों की रक्षा करना चाहिए। ''

इस बीच, पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि बीबीएमबी के नियमों में ''पंजाब के नुकसान के लिए'' बदलाव किया गया है।

जाखड़ ने शनिवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र लिखकर बीबीएमबी नियमों में संशोधन के मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाने और प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का आग्रह किया।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीबीएमबी में हरियाणा एवं पंजाब का प्रतिनिधित्व खत्म कर केंद्र सरकार ने एक बार फिर दोनों राज्यों के अधिकारों को ‘कुचल’ दिया है। उन्होंने कहा, "यह संघीय ढांचे और राज्यों के अधिकारों पर सीधा हमला है।"

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे ''पंजाब राज्य के लिए गंभीर परिणामों से भरा एक भयावह फैसला'' बताया।

बादल ने एक बयान में कहा, ''यह हमारे खिलाफ अन्याय की पराकाष्ठा है। यह भी संघीय सिद्धांत का एक और उदाहरण है जिसे केंद्र की सरकारों ने बार-बार कमजोर किया है। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे।''

आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि यह कदम ''भारत की संघीय व्यवस्था के लिए एक झटका है।''

उन्होंने कहा,''केंद्र सरकार को बीबीएमबी नियमों में मनमाने फैसले लेने से बचना चाहिए और पंजाब के प्रति सौतेले रवैये को छोड़ देना चाहिए।''

मान ने कहा कि वह इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\