देश की खबरें | ‘‘कांग्रेस ने महिला विरोधी अपराधों के आरोपियों को टिकट नहीं देने की मांग अनुसनी की’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट के अकांक्षी रहे ‘निर्भया ट्रस्ट’ के महासचिव सर्वेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने महिला विरोधी अपराधों के आरोपियों को टिकट नहीं देने के आह्वान को अनुसना कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट के अकांक्षी रहे ‘निर्भया ट्रस्ट’ के महासचिव सर्वेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने महिला विरोधी अपराधों के आरोपियों को टिकट नहीं देने के आह्वान को अनुसना कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने 70 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर निराशा जताई।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव में बसपा बिगाड़ सकती है चुनावी गणित.

उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूरा देश हाथरस की घटना से हतप्रभ है तब गोविंदगंज विधानसभा सीट से बलात्कार के मामले में आरोपी ब्रजेश पांडे को टिकट दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि तिवारी भी गोविंदगंज से कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान बोले- मेरे दिल में हैं PM मोदी, मैं हूं उनका हनुमान, सीना चीर कर दिखा सकता हूं.

उनके आरोपों को खारिज करते हुए ब्रजेश पांडे ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के कारण तिवारी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

पांडे के मुताबिक, जिस मामले का उल्लेख किया गया है उसमें पुलिस ने अपनी समापन रिपोर्ट दायर कर दी है और प्राथमिकी में उनका नाम भी नहीं था।

उधर, भाजपा महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ब्रजेश पांडे एक नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी थे।

सोनिया को लिखे पत्र में सर्वेश तिवारी ने दावा किया, ‘‘उम्मीदवारों का चयन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है और लगता है कि बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है।’’

बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से टिकट मांगने वाले तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव और कुछ अन्य नेताओं के इस आह्वान को अनुसुना कर दिया कि महिला विरोधी अपराधों के आरोपियों को टिकट नहीं मिलने चाहिए।

दिल्ली में दिसंबर, 2012 में सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की वीभत्स घटना की पीड़िता के परिवार ने ‘निर्भया ट्रस्ट’ का गठन किया था।

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी की। उसने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\