देश की खबरें | कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए तीसरी सूची जारी की, केसीआर को चुनौती देंगे रेवंत रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 14 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें सबसे प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का है जो कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को चुनौती देंगे।

नयी दिल्ली, छह नवंबर कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 14 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें सबसे प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का है जो कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को चुनौती देंगे।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामारेड्डी से रेवंत रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री केसीआर भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के अलावा मुख्यमंत्री अपनी परंपरागत सीट गजवेल से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

रेवंत रेड्डी भी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पहले कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया था।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को कड़ी चुनौती देने और मुख्यमंत्री केसीआर को आक्रामक तरीके से घेरने की रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शब्बीर अली का भी नाम है जिन्हें निजामाबाद शहर से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी की तीसरी सूची में कुल 16 नाम है, लेकिन दो सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं।

कांग्रेस तेलंगाना की कुल 119 सीटों में से 114 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एकल चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट