देश की खबरें | कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने वाली पुस्तिका जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक में शनिवार को 40 पन्नों की एक पुस्तिका जारी की जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न मोर्चों पर कथित विफलताओं को उजागर किया गया है।

बेंगलुरू, दो जुलाई कांग्रेस ने कर्नाटक में शनिवार को 40 पन्नों की एक पुस्तिका जारी की जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न मोर्चों पर कथित विफलताओं को उजागर किया गया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले 'वर्षा एंतु, अवन्तारा नूरेंतु' (वर्ष आठ, विफलता एक सौ आठ) नामक एक पुस्तिका का विमोचन किया।

सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा, ''हम इस पुस्तिका को हैदराबाद में भाजपा द्वारा अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित करने के मद्देनजर जारी कर रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा शामिल होंगे। भाजपा को पुस्तिका में उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए। जो वे नहीं करेंगे।''

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा काला धन वापस लाने में विफल रही है और 2014 में मोदी द्वारा किए गए वादे के अनुसार प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये नहीं दे सकी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल रही, युवाओं को दो करोड़ रोजगार नहीं दे सकी और साथ ही किसानों की आय दोगुनी भी नहीं कर सकी।

सिद्धारमैया ने कहा, ''महंगाई आसमान छू रही है जिसके कारण गरीब लोगों का जीवन मुश्किल हो रहा है। भाजपा ने कहा था कि वे देश में अच्छे दिन लाएंगे, लेकिन वे नजर नहीं आ रहे।''

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्र में सत्ता पर काबिज होने की अपनी आठवीं वर्षगांठ का जश्न यह कहते हुए मना रही है कि उसने अपने वादों को पूरा किया और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया। लेकिन, वास्तव में बीते आठ साल देश के लोगों के लिए बेहद कठिन रहे हैं।

सिद्धारमैया ने आरोप लगाते हुए कहा, ''पिछले आठ साल गरीबों, दलितों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए बेहद मुश्किल रहे हैं। हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झूठ का उत्सव है क्योंकि भाजपा 2014 में किए गए अपने किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी