कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. HP Opinion Poll 2022: कोई नहीं है टक्कर में, BJP फिर मारेगी बाजी, ऐसा हो सकता है फाइनल स्कोर.
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी (डलहौजी) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (नादौन) को उम्मीदवार बनाया गया है. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को होगी. मौजूदा विधानसभा में भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं. सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

