एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 43 और उम्मीदवारों की सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। सूची में पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत (अनुसूचित जाति) सीट से मैदान में उतारा गया है।

देश की खबरें | कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 43 और उम्मीदवारों की सूची जारी की

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। सूची में पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत (अनुसूचित जाति) सीट से मैदान में उतारा गया है।

राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

राज्य के मंत्री गोविंद राम मेघवाल और बी.डी. कल्ला को क्रमशः खाजूवाला (अनुसूचित जाति) और बीकानेर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को कोटपुतली सीट से मैदान में उतारा गया है।

तीनों मंत्रियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस ने अब तक राजस्थान चुनाव के लिए 76 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार को 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).