देश की खबरें | कांग्रेस ने गुजरात नगर निकाय चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस महीने के अंत में दो चरणों में होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने अहमदाबाद को छोड़कर पांच नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए 142 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

अहमदाबाद, एक फरवरी इस महीने के अंत में दो चरणों में होने वाले स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने अहमदाबाद को छोड़कर पांच नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए 142 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

सूची में सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर नगर निगमों के विभिन्न वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

142 उम्मीदवारों में, कांग्रेस ने सूरत नगर निगम के लिए 52, वड़ोदरा के लिए 20, राजकोट के लिए 22, जामनगर के लिए 27 और भावनगर नगर निकाय के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

भाजपा ने अभी तक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित नहीं की है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी स्थानीय नगर निकाय चुनावों के लिए सैकड़ों उम्मीदवारों की चार सूचियां जारी की हैं, जहाँ पार्टी सभी सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रही है।

स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार एआईएमआईएम भी मैदान में उतरेगी।

स्थानीय निकाय चुनाव 21 और 28 फरवरी को दो चरणों में होने वाले हैं।

छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे और 28 फरवरी को नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के चुनाव होंगे।

पहले चरण के परिणाम 23 फरवरी को और दूसरे चरण के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\