बेरोजगारी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने बजाई घंटी
बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ और इस समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव हरीश रावत और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में घंटी बजाईं. रावत ने देहरादून स्थित अपने आवास में पत्नी रेणुका और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शाम आठ बजे घंटी बजाई.
देहरादून: बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ और इस समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव हरीश रावत और पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में घंटी बजाईं. रावत ने देहरादून स्थित अपने आवास में पत्नी रेणुका और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शाम आठ बजे घंटी बजाई.
रावत ने एक वक्तव्य में कहा कि बढ़ती बेरोजगारी की तरफ कान बंद करके और आंखें मूंदे बैठी सरकार को जगाने के लिये उन्होंने कांग्रेस के अपने साथियों के साथ शंख और घंटी बजाई.
उन्होंने सोशल मीडिया पर घंटी बजाती अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं. पार्टी के अन्य नेताओं जैसे अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी और पार्टी प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने भी अपने अपने आवास पर घंटी और शंखनाद करके रावत का साथ दिया.
Tags
संबंधित खबरें
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? 3.0 फिटमेंट फैक्टर और 30 साल में 5 प्रमोशन का प्रस्ताव, जानें ताजा अपडेट
8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, AITUC ने जनवरी 2026 से नया वेतनमान लागू करने की मांग की
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों का ऐलान
\