देश की खबरें | कांग्रेस ने हरियाणा में विधि अधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने हरियाणा में विधि अधिकारियों की नियुक्ति पर शुक्रवार को सवाल उठाए और कहा कि नियुक्ति किये गये इन लोगों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के बेटे विकास बराला का नाम भी शामिल हैं जिन पर 2017 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की बेटी का पीछा करने का आरोप लगा था।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई कांग्रेस ने हरियाणा में विधि अधिकारियों की नियुक्ति पर शुक्रवार को सवाल उठाए और कहा कि नियुक्ति किये गये इन लोगों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के बेटे विकास बराला का नाम भी शामिल हैं जिन पर 2017 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की बेटी का पीछा करने का आरोप लगा था।
पार्टी नेता महिमा सिंह ने कहा कि ये नियुक्तियां रद्द होनी चाहिए।
कांग्रेस के आरोप पर फिलहाल हरियाणा सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
महिमा सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस साल जनवरी-फरवरी में 100 विधि अधिकारियों के रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। जब 95 चयनित उम्मीदवारों की सूची आई तो इसमें ज्यादातर नाम भाजपा से जुड़े लोगों के बेटे-बेटियों और रिश्तेदार के थे।’’
उन्होंने दावा किया कि विकास बराला के साथ ही आठ साल पहले उन्हें जमानत देने वाले न्यायाधीश की बेटी का नाम भी था।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला अपराधों के आरोपियों को संरक्षण दे रही है और सिफारिशी नियुक्तियां कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

