एजेंसी न्यूज

कांग्रेस ने बेंगलुरु के पास भाजपा कार्यालय में ‘पेसीएम’ पोस्टर लगाये

कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधने के अपने अभियान को तेज कर दिया है और शुक्रवार को बेंगलुरु के पास नेलमंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में ‘पेसीएम’ के पोस्टर लगाए.

कांग्रेस ने बेंगलुरु के पास भाजपा कार्यालय में ‘पेसीएम’ पोस्टर लगाये
सीएम बसवराज बोम्मई (Photo Credits: Facebook)

बेंगलुरु, 23 सितंबर : कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधने के अपने अभियान को तेज कर दिया है और शुक्रवार को बेंगलुरु के पास नेलमंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में ‘पेसीएम’ के पोस्टर लगाए. कांग्रेस ने बाद में अपने पेसीएम अभियान की तस्वीरें मीडिया के साथ साझा कीं. इस मामले में बोम्मई के निर्देश पर जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया दल के पूर्व प्रमुख बी आर नायडू को गिरफ्तार किया. बेंगलुरु के कई हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘पेसीएम’ लिखा हुआ था.

शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिये ये पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के विज्ञापनों से मिलते-जुलते थे. कांग्रेस के अभियान के तहत लगाये गये पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई के चेहरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, “40 फीसदी यहां लिया जाता है.” खबरों के अनुसार इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोग कांग्रेस द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए हाल में शुरू की गयी ‘40 प्रतिशत सरकार’ वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं. कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक सरकार ठेकेदारों को लोक निर्माण कार्यों के ठेके देने के लिए उनसे 40 प्रतिशत कमीशन लेती है. कांग्रेस ने कुछ दिन पहले वेबसाइट शुरू की थी. यह भी पढ़ें : केरल उच्च न्यायालय ने पीएफआई द्वारा आहूत हड़ताल पर स्वत: संज्ञान लिया

पार्टी अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत का मुद्दा उठाने का प्रयास कर रही है जिन्होंने इस साल की शुरुआत में उडूपी के एक होटल में खुदकुशी कर ली थी. पाटिल ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा अपने जिले में एक सरकारी काम के लिए 40 प्रतिशत ‘कट’ मांग रहे हैं. आरोपों के बाद ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि पुलिस की जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गयी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पर झूठा आरोप लगा रही है और इस आरोप से कर्नाटक का अपमान हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).