देश की खबरें | कांग्रेस ने मप्र की घटना को लेकर झारखंड में किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर कथित तौर पर पेशाब करने की घटना के खिलाफ बुधवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रदर्शन किया।

जमशेदपुर, पांच जुलाई कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर कथित तौर पर पेशाब करने की घटना के खिलाफ बुधवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के भाजपा कार्यकर्ता होने का आरोप लगाते हुए साकची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि इस घटना से देश की छवि खराब हुई है और भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के नशे में चूर हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस घटना ने आदिवासियों के प्रति भाजपा की मानसिकता को उजागर कर दिया है।

दुबे ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ‘‘हम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इस शर्मनाक घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं… आदिवासियों सहित जनता अहंकारी भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।’’

घटना का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसके बाद एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now