देश की खबरें | कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) घटाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल-डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) घटाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां दिल्ली सचिवालय के निकट धरना दिया।

इस मौके पर अनिल कुमार ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेट्रोल-डीजल के दाम करने के लिए ‘पंजाब मॉडल’ कब तक लागू करेंगे?

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब सरकार ने पट्रोल व डीजल पर वैट में क्रमश: 10 रुपये एवं 5 रुपये की कमी की है, केजरीवाल जी कब कम करेंगे? पंजाब में जाकर दिल्ली मॉडल की बात करते हैं, दिल्ली में पंजाब मॉडल कब लागू करेंगे?’’

केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए तीन नवंबर को पेट्रोल पर पांच रूपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 10 रूपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पंजाब समेत कई राज्य सरकारों ने ईंधन पर वैट में कटौती की है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा था कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार उन कदमों पर गौर कर रही है जिनसे वह पेट्रोल एवं डीजल के ऊंचे दामों से लोगों को अधिक राहत पहुंचा सके।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\