देश की खबरें | नूंह हिंसा में शायद कांग्रेस का हाथ था: विज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले महीने नूंह में हुई हिंसा में शायद कांग्रेस का हाथ था।

चंडीगढ़, 29 अगस्त हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले महीने नूंह में हुई हिंसा में शायद कांग्रेस का हाथ था।

उन्होंने यहां राज्य विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से यह भी कहा कि राज्य पुलिस घटना में पाकिस्तान की संलिप्तता की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय एजेंसियों से मदद मांगेगी।

मंत्री ने कहा कि “कई कोणों” जैसे साइबर पुलिस स्टेशन पर हमले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान से कई वीडियो और तस्वीरें साझा की गईं।'' उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ‘जलाभिषेक यात्रा’ पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह और उसके आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक झड़प हुई थीं, जिनमें दो होम गार्ड और एक इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।

हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विज ने विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कहा, “प्रारंभिक जांच के बाद, हमने 510 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 130 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।”

हरियाणा पुलिस द्वारा जांच में शामिल होने के लिए कांग्रेस के विधायक मम्मन खान को नोटिस दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि शायद इसमें कांग्रेस का हाथ था।”

कांग्रेस विधायक खान हरियाणा विधानसभा में फिरोजपुर झिरका क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज ने कहा, "चूंकि कांग्रेस के एक मौजूदा विधायक मम्मन खान को पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। कई अन्य लोगों जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनका कांग्रेस से संबंध है और इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो आगजनी और तोड़फोड़ के कृत्यों में शामिल थे।"

मंत्री ने कहा कि 31 जुलाई की घटना से पहले, खान को "28, 29 और 30 जुलाई को" उन इलाकों में देखा गया था, जहां हिंसा हुई थी।’’

विज ने कहा, "वह (खान) इन स्थानों पर लोगों के साथ सीधे संपर्क में रहे हैं। हम विभिन्न कोणों से निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। हम लोगों के सामने दिखाएंगे कि मास्टरमाइंड कौन था।"

फरवरी में राजस्थान के दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या के मामले में बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर पर मामला दर्ज होने और कुछ लोगों द्वारा उनपर नूंह में हिंसा को उकसाने का आरोप लगाए जाने पर मंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ राजस्थान में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान पुलिस अपने मामले में कार्रवाई करती है, तो कोई आपत्ति नहीं है।

राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी नासिर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का कथित तौर पर गोरक्षकों ने अपहरण कर लिया था और उनके शव 16 फरवरी की सुबह हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार के अंदर पाए गए थे। .

इस मामले में राजस्थान पुलिस ने गोरक्षा समूह चलाने वाले मानेसर समेत नौ लोगों पर मामला दर्ज किया था। हालांकि, मानेसर ने एक वीडियो संदेश में मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका