Congress President Election: अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शशि थरूर, दिग्विजय सिंह भरेंगे नामांकन
कांग्रेस नेता शशि थरूर और दिग्विजय सिंह पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे.अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के यहां स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं.
नयी दिल्ली, 30 सितंबर : कांग्रेस नेता शशि थरूर और दिग्विजय सिंह पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे.अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के यहां स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं.
इससे पहले शशि थरूर और दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की थी और दोनों ने इस बात पर सहमति जताई थी कि यह ‘‘प्रतिद्वंद्वियों के बीच लड़ाई नहीं, बल्कि दो सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा.’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी थी. यह भी पढ़ें : बसपा की मुखिया मायावतीने पीएफआई पर बैन को बताया संघ तुष्टिकरण
यह शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि इस दौड़ में कौन-कौन शामिल होगा. चुनाव के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष पद का कार्यभार करीब 22 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति संभालेगा. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

