ताजा खबरें | जाने वाली है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नौकरी : शाह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दावा किया कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस की हार का ठीकरा पार्टी नेताओं राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर फूटेगा और उनकी नौकरी जाने वाली है।

कुशीनगर (उप्र), 27 मई केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दावा किया कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस की हार का ठीकरा पार्टी नेताओं राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर फूटेगा और उनकी नौकरी जाने वाली है।

शाह ने कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव के बाद भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे और कांग्रेस के लोग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को दोष देंगे।

उन्होंने कहा, ''चार जून को मोदी जी की, भाजपा की विजय निश्चित है। चार तारीख की दोपहर को आप देखना, राहुल बाबा के लोग प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कि हम ईवीएम के कारण हार गये। हार का ठीकरा भाई—बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा) पर नहीं फूटेगा। यह ठीकरा खरगे साहब पर फूटेगा और उनकी नौकरी जाने वाली है।''

शाह ने दावा किया, ''छह चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। मेरे पास पांच चरण का आंकड़ा है। पांच चरण में मोदी जी 310 सीटें जीत चुके हैं। छठा चरण हो गया है। अब सातवां होने वाला है। आप लोगों को 400 पार कराना है।''

उन्होंने दावा किया, ''मैं चार तारीख का परिणाम बताता हूं। राहुल बाबा, आपकी पार्टी को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी और अखिलेश बाबू (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव) आपके प्रति सहानुभूति से मैं बात करूं तो आपको चार सीटें भी नहीं आ रही हैं।''

शाह ने दावा किया कि अगर जनता ने 'गलती से भी' सपा और कांग्रेस को जिताया तो पिछड़े, अति पिछड़े और दलित वर्गों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और हैदराबाद में यही काम किया गया है तथा बंगाल में भी किया था मगर उच्च न्यायालय ने उस पर रोक लगा दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुस्लिम आरक्षण संविधानसम्मत नहीं है और विपक्ष अपने वोट बैंक को जिंदा करने के लिए मुस्लिम आरक्षण की बात करता है, जिसका सीधा खामियाजा पिछड़े वर्ग को भुगतना पड़ेगा। जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, तब तक पिछड़े वर्ग के आरक्षण को हाथ नहीं लग सकता।’’

गृह मंत्री ने कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन की सरकार बनी तो कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा, तीन तलाक की व्यवस्था वापस लायी जाएगी, आतंकवादियों से बातचीत शुरू हो जाएगी और राम मंदिर पर 'बाबरी ताला' लगा दिया जाएगा।

उन्होंने सपा पर अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है।

शाह ने दावा किया कि कांग्रेस ने राम मंदिर मुद्दे को 70 साल तक लटकाये रखा, मगर मोदी ने पांच साल में मंदिर के लिये भूमि पूजन भी किया और उसकी प्राण—प्रतिष्ठा भी कर दी। गृह मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने औरंगजेब का तोड़ा हुआ काशी विश्वनाथ मंदिर बनवाया और सोमनाथ का मंदिर भी सोने का बन रहा है।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी हमें डरा रही है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। उससे पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) नहीं मांगिये। अरे राहुल बाबा... आपकी पार्टी डरती होगी एटम बम से। हम तो भाजपा वाले हैं, डरते नहीं हैं। पीओके भारत का है, रहेगा और उसको हम लेकर रहेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\