राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी, विज्ञापन का पैसा मजदूरों पर खर्च करेगी

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता का पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने ज़रूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।’’

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उसने इस बार विज्ञापन जारी नहीं किया है तथा अब यह पैसा कोरोना महामारी में मुसीबत का सामना कर रहे श्रमिकों की मदद पर खर्च किया जाएगा।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता का पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने ज़रूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘उन लोगों के प्रति दया का भाव रखो, जो आपके लिए दयावान नहीं हैं। यह जानने के लिए कि जीवन कितना उचित है, आप चाहे कितना भी अनुचित क्यों न हो, चलते रहना, चाहे कितना भी गहरा अंधेरा हो या फिर भयावह तूफान हो। यह शिक्षा मेरे पिता के जीवन का उपहार है।’’

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ आज पूर्व प्रधान मंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर हर देशवासी ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के कारण कांग्रेस पार्टी ने यह निर्णय लिया की इस बार पुण्यतिथि पर इश्तहार देने की बजाय यह सारी राशि मज़दूर-कामगार भाइयों की मदद में लगाई जाएगी। पूरे देश में कांग्रेसजनों ने भी इस प्रेरणा दिवस पर हर ज़रूरतमंद की सेवा का संकल्प ले अपना हर प्रयास इस दिशा में केंद्रित करने का प्रण दोहराया है।’’

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ ने तेलंगाना के उस किसान दंपति के परिवार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है जिनकी हाल ही में उस वक्त मौत हो गई थी जब वे फसल बेचने के लिए जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘हमने परिवार को आर्थिक मदद दी है। इसके साथ इस किसान कांग्रेस ने इस दंपति की बेटी की पढ़ाई के खर्च का वहन करने का भी निर्णय किया है।’’

गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट के जरिये राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी थी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट