देश की खबरें | स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का योगदान सभी जानते हैं : डोटासरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी के नेता कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का क्या योगदान है यह सभी जानते हैं।
जयपुर, 28 दिसम्बर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी के नेता कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, लेकिन स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी का क्या योगदान है यह सभी जानते हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में डोटसरा ने कहा, ‘‘भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है लेकिन जनता जानती है कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का क्या योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी देश की आत्मा है।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आये हैं उन्होंने केवल ‘मन की बात’ की है, कभी ‘काम की बात’ नहीं की है।
डोटासरा ने कहा, ‘‘देश का किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहा है लेकिन हठधर्मी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। केन्द्र को कृषि कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा।’’
डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा रैली’’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का समापन शहीद स्मारक पर हुआ।
रैली में यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी और अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वहीं दूसरी ओर पार्टी ने केन्द्र द्वारा पारित तीनों कृषि विधेयकों को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसानों के साथ संवाद शुरू किया है।
डोटासरा ने कहा कि प्रभारी मंत्रियों ने विभिन्न जिलों के क्षेत्रों में जाकर किसानों विरोधी विधयेकों के बारे में जानकारी दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

