देश की खबरें | कांग्रेस ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी, राहुल बोले: भारत को सबसे मजबूत स्तंभ ‘संविधान’ दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आंबेडकर ने भारत को उसका सबसे मजबूत स्तंभ ‘संविधान’ दिया है।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आंबेडकर ने भारत को उसका सबसे मजबूत स्तंभ ‘संविधान’ दिया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं डॉ. बी आर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने भारत को उसकी शक्ति का सबसे मजबूत स्तंभ- हमारा पवित्र संविधान- दिया है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज संविधान को कमजोर किया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बाबासाहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के प्रयासों से हमारे देश को एक ऐसा संविधान मिला जिसकी प्रस्तावना में ही देश की मजबूती का जंतर था। बाबासाहब ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, आत्मसम्मान एवं देश की एकता व अखंडता के विचारों पर आधारित देश निर्माण का खाका दिया। ये मूल्य हमारी ताकत हैं।’’

प्रियंका ने यह भी कहा, ‘‘आज तमाम शक्तियां इतिहास से आए इन मूल्यों पर गहरा प्रहार कर रही हैं। संविधान को कमजोर कर रही हैं। बाबासाहब के सम्मान में हम सबको दृढ़ होकर संविधान की और उसमें निहित मूल्यों की रक्षा करनी होगी।’’

वहीं, कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि बाबा साहेब आंबेडकर समानता, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के पुरोधा बने रहेंगे।

पार्टी ने कहा, ‘‘आंबेडकर का जीवन और कार्य पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जयंती पर हम ऐसे व्यक्ति की विरासत का उत्सव मना रहे हैं, जिसने भारत को उसका संविधान दिया।’’

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि आंबेडकर का जन्म वर्ष 1891 में आज ही के दिन हुआ था और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे। उन्हें वर्ष 1990 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी