देश की खबरें | कांग्रेस ने निंदा करने के लिए पुणे कार दुर्घटनास्थल पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे में कांग्रेस की युवा शाखा ने विरोध प्रकट करने और हादसे की निंदा के लिए रविवार को उस स्थान पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जहां पोर्श कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।
पुणे, 26 मई पुणे में कांग्रेस की युवा शाखा ने विरोध प्रकट करने और हादसे की निंदा के लिए रविवार को उस स्थान पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जहां पोर्श कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।
यह प्रतियोगिता कल्याणी नगर इलाके में दुर्घटना स्थल पर आयोजित की गई। यहां 19 मई की सुबह तेज रफ्तार पोर्श कार की चपेट में आने से दो इंजीनियर की मौत हो गई थी। इस कार को कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था।
पुलिस का दावा है कि जब यह हादसा हुआ उस समय किशोर शराब के नशे में था।
किशोर को शुरू में किशोर न्याय बोर्ड ने जमानत दे दी थी और उसे सड़क दुर्घटनाओं पर एक निबंध लिखने के लिए भी कहा था। लेकिन बढ़ते जनाक्रोश और पुलिस द्वारा समीक्षा याचिका दायर करने के बाद उसे 5 जून तक के लिए एक सुधार गृह में भेज दिया गया था।
निबंध प्रतियोगिता में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया, जिनमें अधिकतर युवा थे। उन्हें "मेरी पसंदीदा कार", "यदि मेरे पिता एक बिल्डर हों" और "शराब के दुष्प्रभाव" जैसे विषय पर निबंध लिखने को कहा गया।
प्रतियोगिता में कसभा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रवींद्र धांगेकर ने भी भाग लिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

