देश की खबरें | उत्तराखंड के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की बैठक, भाजपा को घेरने की रणनीति पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की बृहस्पतिवार को यहां बैठक हुई जिसमें इस पर्वतीय राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की बृहस्पतिवार को यहां बैठक हुई जिसमें इस पर्वतीय राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पर्यवेक्षकों के साथ यह बैठक की।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में भाजपा को घेरने की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और यह फैसला हुआ कि पर्यवेक्षक अगले कुछ दिनों के भीतर या फिर दिवाली के तत्काल बाद उत्तराखंड के अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

बैठक के बाद जयपुर की पूर्व महापौर और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक ज्योति खंडेलवाल ने कहा, ‘‘भाजपा की केंद्र और उत्तराखंड सरकारों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। लोग महंगाई से परेशान हैं। हम इन मुद्दों को जनता के बीच उठाएंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा छोड़कर कई नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का प्रमाण है।’’

पिछले दिनों कांग्रेस ने राज्य में 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 26 पर्यवेक्षकों और पांच लोकसभा सीटों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। पर्यवेक्षकों में दिल्ली, हिमाचल, मध्यप्रदेश, बिहार और राजस्थान के पूर्व विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को शामिल किया गया है। 

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\