एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेंगलुरु में कांग्रेस ओबीसी सलाहकार परिषद की बैठक बिहार चुनाव से पहले ‘चुनावी हथकंडा’: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को यहां आयोजित कांग्रेस की ओबीसी सलाहकार परिषद की बैठक को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ‘चुनावी हथकंडा’ करार दिया।

देश की खबरें | बेंगलुरु में कांग्रेस ओबीसी सलाहकार परिषद की बैठक बिहार चुनाव से पहले ‘चुनावी हथकंडा’: भाजपा

बेंगलुरु, 16 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को यहां आयोजित कांग्रेस की ओबीसी सलाहकार परिषद की बैठक को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ‘चुनावी हथकंडा’ करार दिया।

भाजपा नेता ने दावा किया कि यह बैठक पिछड़े वर्गों के उत्थान और विकास के बारे में नहीं है।

विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रे ने आजादी के बाद लंबे समय तक देश और राज्य पर शासन किया और उसे इन समुदायों के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओबीसी परिषद ने कल एक बैठक की और यह आज भी जारी है। बैठक का एजेंडा ओबीसी, एससी/एसटी समुदायों के उत्थान या विकास के बारे में नहीं है, बल्कि एजेंडा यह है कि बिहार विधानसभा चुनाव कैसे जीता जाए। यही असली एजेंडा है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने पिछले 55-60 वर्षों से राज्य और देश दोनों पर शासन किया है और यदि इन समुदायों के लिए विकास और सामाजिक न्याय नहीं है तो इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए?

विजयेंद्र ने कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी है - आप ही हैं जिसने इस देश पर 55 साल से अधिक समय तक शासन किया। अब, जब बिहार चुनाव नजदीक हैं, तो एआईसीसी की ओबीसी समिति यहां कर्नाटक के बेंगलुरु में बैठक कर रही है, इसका कोई महत्व नहीं है। इस बैठक का कोई औचित्य नहीं है। यह केवल एक राजनीतिक हथकंडा है। यह आगामी बिहार चुनावों के लिए एक चुनावी हथकंडा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).