कांग्रेस का मुर्मू को समर्थन न देना दिखाता है कि वह आदिवासी विरोधी पार्टी है: भाजपा
ओडिशा में कांग्रेस के राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन न करने की घोषणा के एक दिन बाद भाजपा की प्रदेश इकाई ने कांग्रेस को ‘‘आदिवासी विरोधी’’ पार्टी बताया.
भुवनेश्वर, 25 जून : ओडिशा में कांग्रेस के राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन न करने की घोषणा के एक दिन बाद भाजपा की प्रदेश इकाई ने कांग्रेस को ‘‘आदिवासी विरोधी’’ पार्टी बताया.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती ने आरोप लगाया कि आदिवासी लोगों के समर्थन से केंद्र में सत्ता में रह चुकी कांग्रेस अब ‘‘उनके प्रतिनिधियों में से एक का विरोध’’ करेगी. यह भी पढ़ें : शिवसेना ने अयोग्य करार देने के लिए चार और विधायकों के नाम विधानसभा उपाध्यक्ष को भेजे
मोहंती ने कहा, ‘‘मुर्मू की सफलता पर खुशी मनाने के बजाय राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि वे ओडिशा की बेटी के पक्ष में वोट नहीं करेंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

