एजेंसी न्यूज

Congress Nominated Party's Dalit Face Chandrakant Handore : महाराष्ट्र से कांग्रेस ने दलित चेहरे के रूप में चंद्रकांत हंडोरे को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को महाराष्ट्र से मुंबई के पूर्व महापौर चंद्रकांत हंडोरे को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

Congress Nominated Party's Dalit Face Chandrakant Handore : महाराष्ट्र से कांग्रेस ने दलित चेहरे के रूप में चंद्रकांत हंडोरे को बनाया उम्मीदवार
Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge | PTI

मुंबई 14 फरवरी: कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को महाराष्ट्र से मुंबई के पूर्व महापौर चंद्रकांत हंडोरे को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

मुंबई से दलित नेता हंडोरे 2022 में महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव कांग्रेस के पास पर्याप्त मत होने के बावजूद हार गए थे।

हंडोरे ने जमीनी कार्यकर्ता से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और पूर्ववर्ती कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) सरकार में मंत्री थे।

हंडोरे की उम्मीदवारी महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए एक प्रोत्साहन है क्योंकि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य से पार्टी कार्यकर्ता को नामित करेगा।

पिछली बार 2022 में हुए पिछले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाया था।

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। जरूरत पड़ने पर 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).