MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर राज्य के दौरे पर पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस मुझे गाली देना कभी नहीं भूलती
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें गाली देना कभी नहीं भूलती और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का भी विरोध किया.
सीधी (मध्य प्रदेश), 7 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें गाली देना कभी नहीं भूलती और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का भी विरोध किया. प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.
उन्होंने कहा, "कांग्रेस मुझे रोजाना गालियां देना कभी नहीं भूलती... उसने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के चुनाव का भी विरोध किया क्योंकि उसे केवल आदिवासियों के वोट बैंक में दिलचस्पी है, उनके कल्याण में नहीं. ’’ मोदी ने कहा, ''पार्टी पहले से निमंत्रण मिलने के बावजूद देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुई.'' यह भी पढ़ें : दिल्ली आबकारी नीति मामला : शराब कंपनी के निदेशक ने बेटी की हालत को लेकर जमानत मांगी
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि घोटालों को रोककर, उनकी सरकार ने धन को बचाया है जिसके परिणामस्वरूप गरीब लोगों के लिए योजनाएं बनाई गईं. उन्होंने कहा, "पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए 'पीएम विश्वकर्मा' योजना पर 13,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

