देश की खबरें | भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब से तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलने के बाद बिट्टू ने दावा किया कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

नयी दिल्ली, 26 मार्च पंजाब से तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टू मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलने के बाद बिट्टू ने दावा किया कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। बेअंत सिंह को राज्य में आतंकवाद विरोधी अभियान का नायक माना जाता है। पद पर रहते हुए एक आतंकवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

बिट्टू लोकसभा में लुधियाना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब के लिए उनके मन में बहुत स्नेह है और वह राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।

बिट्टू ने कहा कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा, "हम किसानों, श्रमिकों, उद्योगों के लिए सेतु का काम करेंगे।

राज्य में आतंकवाद के काले दिनों को याद करते हुए उन्होंने शांति के लिए काम करने में भाजपा और आरएसएस की भूमिका की प्रशंसा की।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि बिट्टू के शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

अपने सबसे पुराने सहयोगियों में से एक अकाली दल के साथ संबंध टूटने के बाद भाजपा हाल के दशकों में पहली बार पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

हालांकि, दोनों दलों के बीच फिर से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन बात नहीं बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\