कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने महिलाओं के खिलाफ ‘अपमानजनक’ बयान के लिए माफी मांगी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने महिलाओं के खिलाफ अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मंगलवार को माफी मांगी. एक दिन पहले ही राज्य महिला आयोग ने उन्हें इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

Charanjit Singh Channi (img: tw)

चंडीगढ़, 19 नवंबर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने महिलाओं के खिलाफ अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मंगलवार को माफी मांगी. एक दिन पहले ही राज्य महिला आयोग ने उन्हें इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था. कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.’’ उन्होंने कहा कि वह कभी भी महिलाओं के खिलाफ कुछ भी गलत कहने का सोच ही नहीं सकते.

जालंधर से लोकसभा सदस्य चन्नी ने कहा, ‘‘मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं. जिस किसी की भी भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं.’’ सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने सोमवार को चन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. गिद्दरबाहा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वडिंग के लिए प्रचार करते हुए चन्नी ने कथित तौर पर महिलाओं और दो समुदायों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे. यह भी पढ़ें : झारखंड में अंतिम समय में घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार

पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने चन्नी से एक दिन में जवाब देने को कहा था. उन्होंने कहा था कि यदि चन्नी एक दिन में जवाब नहीं देते हैं तो पुलिस महानिदेशक को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा जाएगा. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने चन्नी के बयानों की निंदा की है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट