देश की खबरें | नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे को एक नाबालिग के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जयपुर, नौ जनवरी राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे को एक नाबालिग के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
महुवा के थानाधिकारी जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि विधायक के पुत्र दीपक उर्फ दिलीप मीणा को पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रही एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उन्होंने बताया कि दीपक फरवरी 2021 में एक नाबालिग के साथ हुई सामूहिक बलात्कार के मामले के तीन आरोपियों में से एक है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पॉक्सो अदालत के निर्देश पर दीपक को गिरफ्तार किया गया है। सोलंकी ने कहा कि आरोपी दीपक मीणा को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अदालत ने मामले का संज्ञान लिया और दीपक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की (15) द्वारा दौसा जिले के मंडावर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
सामूहिक बलात्कार की यह घटना फरवरी, 2021 में हुई और मार्च 2022 में मामला दर्ज करवाया गया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी लड़की को महवा-मंडावर रोड स्थित एक होटल में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और ब्लैकमेल करने के लिए उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
पुलिस ने बताया कि घर से नकदी और आभूषण गायब होने के बाद लड़की के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। मामले में परिजनों ने शुरू में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2023 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

