देश की खबरें | कांग्रेस विधायक का कीचड़ से भरे गड्ढे में बैठकर राजमार्ग की ‘खराब’ स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग की ‘खराब स्थिति’ के खिलाफ सड़क पर हुए गड्ढे में जमा बरसाती पानी और कीचड़ के बीच बैठकर प्रदर्शन किया और तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

गोड्डा, 21 सितंबर झारखंड में गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग की ‘खराब स्थिति’ के खिलाफ सड़क पर हुए गड्ढे में जमा बरसाती पानी और कीचड़ के बीच बैठकर प्रदर्शन किया और तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।

दीपिका पांडे सिंह ने गड्ढे में भरे मटमैले पानी से स्नान किया और संकल्प लिया कि जब तक सड़क पर बने ‘बड़े गड्ढों’ की मरम्मत नहीं कर दी जाती, वह संघर्ष करती रहेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं केंद्र और राज्य की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहती...यह राष्ट्रीय राजमार्ग-133 है और अधिकारियों ने इसे चौड़ा करने का कार्य मई 2022 में शुरू किया, लेकिन केंद्र ने इस राजमार्ग की मरम्मत करने के लिए धन नहीं दिया... ऐसी परिस्थितियों में मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगी कि वह लोगों की मुश्किलों को देखते हुए इसकी मरम्मत कराएं।’’

दीपिका पांडे सिंह ने दावा किया कि वह लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से की मरम्मत करने की मांग कर रही हैं, लेकिन अधिकारियों ने मौके का दौरा नहीं किया।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ जन प्रतिनिधी अगर यहां आते तो लोगों की पीड़ा समझते।’’

इसके जवाब में दुबे ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि महागामा की कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। उन्होंने दावा किया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग का राज्य पथ निर्माण विभाग रखरखाव करता है और केंद्र छह महीने पहले ही इस मद में 75 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर चुका है।

हालांकि, दीपिका पांडे सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मरम्मत के लिए कोई राशि नहीं दी है।

दुबे की सफाई पर कांग्रेस विधायक ने ‘पीटीआई-’से बातचीत में कहा, ‘‘दुबे जो कह रहे हैं, वह पूरी तरह से झूठ है; केंद्र सरकार ने कोई राशि आवंटित नहीं की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी