देश की खबरें | मध्यप्रदेश की मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों का धरना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आदिवासियों के खिलाफ कथित तौर पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी के लिये प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को बर्खास्त करने की मांग की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 21 सितंबर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आदिवासियों के खिलाफ कथित तौर पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी के लिये प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को बर्खास्त करने की मांग की है।

कांग्रेस के कुछ विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में अपनी इस मांग को लेकर सोमवार को विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Unique Hospital’s Major Negligence: मध्य प्रदेश के इंदौर में यूनिक हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, कोरोना मरीज के शव को चूहों ने कुतरा, प्रबंधन बोला-गलती हो गई.

प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने एक आदिवासी सेवक संस्था को देशद्रोही और नक्सली कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी सोच उजागर हो रही है। जुबान फिसल जाती है और सच सामने आ जाता है। इसका हम विरोध करते हैं। मैंने मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) से भी बात की है। इस विषय में हम सख्त कार्रवाई चाहते हैं और मंत्री उषा ठाकुर को बर्खास्त करने की मांग करते हैं।’’

यह भी पढ़े | How Will India Distribute COVID-19 Vaccine: भारत में कोविड-19 की वैक्सीन बनने के बाद आखिर कैसे होगी वितरित? क्या खत्म होगा कोरोना वायरस.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है। अस्पतालों में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों को ऑक्सीजन, वेटिंलेटर और यहां तक कि रिपोर्ट भी नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने मुख्यमंत्री से मांग कि है कि इसकी जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही एक शिकायत केन्द्र बनाया जाये, जहां लोग कोरोना उपचार से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकें।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘गाड़रवारा की कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल भी धरने पर बैठी हैं। उन्होंने गाड़रवारा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तबादले की मांग की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\