झारखंड में कांग्रेसी विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन

वह 75 वर्ष के थे।

जियो

बोकारो/रांची, 24 मई झारखंड के कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 75 वर्ष के थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मंत्री के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं।

सिंह के निजी सहायक मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि सिंह फेफड़ों के संक्रमण से ग्रस्त थे और नयी दिल्ली में साढ़े बारह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिंह ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, “राजेंद्र सिंह जी की मौत से दुखी हूं। झारखंड ने एक परिश्रमी और ‘सच्चा सेवक’ खो दिया।” कई नेताओं और मजदूर संघों के नेताओं ने भी सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया।

बेरमो विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1963 में की थी और इंटक के राष्ट्रीय महासचिव चुने गए थे। वह राष्ट्रीय कोइलरी मजदूर संघ के अध्यक्ष भी रहे और एआईसीसी के सदस्य भी रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें