देश की खबरें | कांग्रेस विधायक जोसेफ ने जंगली सूअरों को दफनाने के बजाय उसे पकाने के लिए कानून बनाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सनी जोसेफ ने जंगली सूअरों पर केरोसिन डालकर उन्हें दफनाने के बजाय उन्हें नारियल तेल में पकाने के लिए कानून बनाने की मांग की है।

कन्नूर (केरल), 29 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सनी जोसेफ ने जंगली सूअरों पर केरोसिन डालकर उन्हें दफनाने के बजाय उन्हें नारियल तेल में पकाने के लिए कानून बनाने की मांग की है।

संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के ‘मलयोरा समारा यात्रा’ विरोध मार्च के तहत इस जिले के कोट्टियूर में हाल ही में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने जंगली सूअरों से संबंधित वर्तमान नियम की आलोचना की। उनके अनुसार, इस नियम के तहत लाइसेंसी हथियारों से मारे गए जंगली सूअरों पर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें दफना दिया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जंगली सूअर को मारने के लिए लाइसेंसी आग्नेयास्त्र की जरुरत होती है, लेकिन पूरे कोट्टियूर पंचायत में सिर्फ एक व्यक्ति के पास लाइसेंसी आग्नेयास्त्र है। ऐसे में किसान अपनी फसलों की रक्षा कैसे करेंगे? अभी अगर जंगली सूअर को मारा जाता है, तो उस पर मिट्टी का तेल डालकर दफना दिया जाता है। मेरी राय में, उसे नारियल के तेल में पकाना चाहिए। मैं यह बात खुलेआम कह रहा हूं।’’

पेरावूर के विधायक जोसेफ ने कहा कि यदि कांग्रेस नीत यूडीएफ सत्ता में आती है तो उसे जंगली सूअर का मांस पकाने की अनुमति देने के लिए कानून लाना चाहिए।

उन्होंने जब यह टिप्पणी की, उस समय विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

यूडीएफ ने वन्यजीवों के हमलों और केरल के पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की वित्तीय समस्याओं पर चिंता जताने के लिए इस विरोध मार्च का आयोजन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका