देश की खबरें | कांग्रेस विधायक गद्दाम प्रसाद कुमार ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस विधायक गद्दाम प्रसाद कुमार ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

हैदराबाद, 13 दिसंबर कांग्रेस विधायक गद्दाम प्रसाद कुमार ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

इस पद पर प्रसाद कुमार का चुना जाना तय माना जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर, विधानसभा में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सहित अन्य सभी दलों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

विधान सचिव के समक्ष नामांकन दाखिल किए जाने के समय मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव, एआईएमआईएम विधायक और एकमात्र भाकपा विधायक कुनामनेनी संबाशिव राव भी उपस्थित थे।

विधानमंडल सचिव ने पहले बताया था कि नामांकन बुधवार सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक स्वीकार किए जाएंगे जबकि मतदान बृहस्पतिवार को होगा।

प्रसाद कुमार विकाराबाद (एससी) से विधायक चुने गए हैं और अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान मंत्री रहे थे।

अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किए गए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने नौ दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाई थी।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सदन से दूर रहे और आरोप लगाया कि नियमों का उल्लंघन कर औवेसी की नियुक्ति की गई है।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 64 सीट जीतीं और उसकी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को एक सीट मिली। बीआरएस ने 39 सीट जीतीं, जबकि एआईएमआईएम सात सीट पर विजयी रही। भाजपा को आठ सीट मिलीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\