देश की खबरें | कांग्रेस विधायक ने नायब तहसीलदारों की भर्ती में घोटाले का लगाया आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने शुक्रवार को नायब तहसीलदारों की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अन्य परीक्षाओं में ‘‘असफल’’ रहे कुछ उम्मीदवारों ने इस पद के लिए परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
चंडीगढ़, सात अक्टूबर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने शुक्रवार को नायब तहसीलदारों की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अन्य परीक्षाओं में ‘‘असफल’’ रहे कुछ उम्मीदवारों ने इस पद के लिए परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
हालांकि, भर्ती प्रक्रिया का संचालन करने वाले पंजाब लोक सेवा आयोग ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि भर्ती में किसी भी तरह से समझौता किया गया था।
आयोग ने एक बयान में कहा कि उसे न तो अन्य परीक्षाओं में उम्मीदवारों के प्रदर्शनों की जानकारी है और न ही उसका यह मानता है कि एक परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन का किसी अन्य परीक्षा पर असर पड़ता है।
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष खैरा ने आरोप लगाया कि कुछ उम्मीदवार जो लिपिक, पटवारी और आबकारी निरीक्षक की परीक्षाओं में असफल रहे थे, उन्होंने नायब तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) के लिए परीक्षा में शीार्ष स्थान प्राप्त किया है जिससे यह पता चलता है कि भर्ती पक्रिया में कुछ तो गलत है।
उन्होंने दावा किया कि जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है, वे पहले लिपिक और पटवारी की परीक्षाओं में ‘‘असफल’’ हो चुके हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)