देश की खबरें | विधायक के निलंबन के विरोध में कांग्रेस सदस्यों ने असम विधानसभा से बहिर्गमन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकदर को मंगलवार को असम विधानसभा से निलंबित कर दिया गया जिसके तुरंत बाद पार्टी के विधायकों ने इसके विरोध में सदन से बहिर्गमन किया।

गुवाहाटी, 14 मार्च कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन सिकदर को मंगलवार को असम विधानसभा से निलंबित कर दिया गया जिसके तुरंत बाद पार्टी के विधायकों ने इसके विरोध में सदन से बहिर्गमन किया।

विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछने पर जोर देने के कारण जाकिर हुसैन सिकदर को निलंबित कर दिया था।

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से संबंधित प्रश्न पर उत्तर दिए जाने के दौरान यह जानना चाहते थे कि पिछले साल राज्य में मनरेगा के तहत कितने कार्य दिवसों की मंजूरी दी गई।

चूंकि वह मुख्य प्रश्नकर्ता नहीं थे इसलिए दैमारी ने सिकदर को पूरक प्रश्न की अनुमति नहीं दी और उन्हें अपनी सीट पर बैठने को कहा।

विधायक अपना सवाल उठाते रहे जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें दिन भर के लिए सदन से निलंबित करने का आदेश दिया।

इसके विरोध में कांग्रेस के सभी विधायकों ने शेष प्रश्नकाल के लिए सिकदर के साथ सदन से बहिर्गमन किया।

प्रश्नकाल के खत्म होने पर कांग्रेस विधायक वापस सदन में पहुंचे और विपक्ष के उपनेता रकिबुल हुसैन ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायक को सदन में वापस आने की अनुमति देने का अनुरोध किया।

उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए दैमारी ने सिकदर को सदन की शेष दिन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\