कांग्रेस जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए आज कर सकती है उम्मीदवार के नाम की घोषणा: वडिंग
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी जालंधर पश्चिम (आरक्षित) विधानसभा सीट के लिए आज उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है.
चंडीगढ़, 19 जून : कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी जालंधर पश्चिम (आरक्षित) विधानसभा सीट के लिए आज उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है. पंजाब कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए लुधियाना से सांसद ने कहा कि वह जिला इकाई के अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे तथा अन्य मुद्दों के अलावा जालंधर पश्चिम (आरक्षित) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के संबंध में भी चर्चा करेंगे.
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘ आज कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है.’’ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे यह सीट हुई है जिसके लिए उपचुनाव 10 जुलाई को और मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून है. नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है. यह भी पढ़ें : प्योंगयांग में किम जोंग उन ने किया पुतिन का भव्य स्वागत
आप और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जालंधर पश्चिम (आरक्षित) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा पहले ही कर दी है. बिजली कटौती से संबंधित एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वडिंग ने आप सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में ‘‘घोर बिजली संकट’’ है. वडिंग ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली को लेकर उनके ‘‘बड़े-बड़े दावे’’ खोखले साबित हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

