एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सत्ता हथियाने के लिए झूठ बोल कर दोनों हाथों से ‘लूटती’ है कांग्रेस : नायब सैनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह सत्ता हथियाने के लिए झूठ बोलती है और फिर दोनों हाथों से लूटती है।

देश की खबरें | सत्ता हथियाने के लिए झूठ बोल कर दोनों हाथों से ‘लूटती’ है कांग्रेस : नायब सैनी

चंडीगढ़, तीन अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि वह सत्ता हथियाने के लिए झूठ बोलती है और फिर दोनों हाथों से लूटती है।

उन्होंने दावा किया कि आठ अक्टूबर को जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे तो कांग्रेस ‘आईसीयू’ में होगी क्योंकि राज्य के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

सैनी ने चरखी दादरी में ‘जन विश्वास’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा तथा कहा, “पिता-पुत्र की जोड़ी हमसे (किए गए कामों का) हिसाब मांग रही है।”

उन्होंने कहा, “मैंने उनसे (भूपेंद्र हुड्डा से) कुछ सवाल पूछे थे कि जब वे (कांग्रेस) 10 साल तक सत्ता में थे, तब उन्होंने क्या किया। मैंने कुछ सवाल उठाए थे और अब चार महीने हो गए हैं लेकिन उन्होंने (भूपेंद्र हुड्डा) एक का भी जवाब नहीं दिया।”

सैनी ने रैली में कहा, “आज मैं हुड्डा से एक और सवाल पूछ रहा हूं। उन्हें दीपेंद्र हुड्डा और (हरियाणा कांग्रेस प्रमुख) उदय भान के साथ तुषार गोयल की तस्वीरों के बारे में उठाए गए सवालों का जवाब देना चाहिए।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, “परंपरागत रूप से कांग्रेस सत्ता हथियाने के लिए झूठ बोलती है और फिर दोनों हाथों से लूटती है।”

भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि 5,600 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार सरगना दिल्ली युवा कांग्रेस के आरटीआई सेल का अध्यक्ष है। हालांकि कांग्रेस ने इस दावे का खंडन करते हुए इसे निराधार और हरियाणा विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास बताया।

भारतीय युवा कांग्रेस ने एक बयान में बताया कि संदिग्ध आरोपी तुषार गोयल को 17 अक्टूबर, 2022 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).