देश की खबरें | कांग्रेस ने ‘अमानवीय तरीके’ से भारतीय प्रवासियों के निर्वासन को लेकर एनएचआरसी में शिकायत दर्ज कराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने कहा कि उसने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों का ‘अमानवीय तरीके’ से निर्वासन किये जाने को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

नयी दिल्ली, सात फरवरी कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने कहा कि उसने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों का ‘अमानवीय तरीके’ से निर्वासन किये जाने को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

इस शिकायत में मामले की जांच कराने समेत भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की गई है।

एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग प्रमुख को बताया कि भारतीय नागरिक नौकरियों की तलाश में अमेरिका गए थे और ‘‘वे अपराधी नहीं थे और ना ही किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थे।’’

बयान में आरोप लगाया गया कि ‘‘जिस तरह से उन्हें सैन्य विमान में 40 घंटे से अधिक की उड़ान के दौरान बेड़ियों में बांधकर निर्वासित किया गया, वह अमानवीय और अमेरिका द्वारा मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन था।’’

शिकायत में एनएचआरसी प्रमुख से इस बात की जांच करने की अपील की गई है कि भारतीयों को इस तरह क्यों निर्वासित किया गया।

इसने केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने की मांग की कि अमेरिका में भारतीय प्रवासियों को सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करके ‘अमानवीय तरीके से अपमानित और निर्वासित नहीं किया जाए।’’

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के कानूनी एवं मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष सुनील कुमार भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू