देश की खबरें | कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए झूठ बोला; सत्ता में आने के बाद लोगों को लूटा, विभाजन किया: ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने संबंधी कांग्रेस नेताओं के दावे पर पलटवार किया तथा उन पर महाराष्ट्र चुनाव से पहले नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

मुंबई, नौ नवंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने संबंधी कांग्रेस नेताओं के दावे पर पलटवार किया तथा उन पर महाराष्ट्र चुनाव से पहले नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए झूठ फैलाती है और सरकार बनाने के बाद लोगों को लूटने और विभाजित करने का काम करती है।

इससे पहले दिन में, कांग्रेस शासित तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों तथा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के इस आरोप को खारिज करने का प्रयास किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इन राज्यों में चुनाव पूर्व वादों को पूरा नहीं कर रही है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

ईरानी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस ने कर्नाटक को दिवालिया होने के कगार पर ला दिया है। वहां की सरकार ने दलितों और आदिवासियों के कल्याण के लिए दिये गए 10,000 करोड़ रुपये के कोष का दुरुपयोग किया है।’’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अनिश्चित वित्तीय स्थिति ने कांग्रेस अध्यक्ष को भी राज्य के खजाने को नुकसान पहुंचाने वाली अवास्तविक लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा करने पर, सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।

ईरानी ने दावा किया कि कांग्रेस ने राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए वजीफा देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें न तो नौकरी और न ही पैसा मुहैया कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप चुनाव में जनादेश कांग्रेस के खिलाफ गया।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हरियाणा के लोगों ने उन (नेताओं) को सबक सिखाया है जो जलेबी फैक्टरी स्थापित करना चाहते थे। हिमाचल प्रदेश में, कांग्रेस ने बिजली बिल में कटौती का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने बिजली की दरें बढ़ा दीं।’’

ईरानी ने दावा किया कि इसके अलावा, महिलाओं को 1,500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक को इससे वंचित किया गया है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस सत्ता में आने के लिए झूठ बोलती है और जब वह सरकार बनाती है तो वह (कांग्रेस) लोगों को लूटने और बांटने का काम करती है।’’

इससे पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा था, "महायुति के नेताओं को मेरे राज्य (कर्नाटक) का दौरा करना चाहिए और देखना चाहिए कि कांग्रेस की कल्याणकारी गारंटी (योजनाओं) से लोगों को किस तरह लाभ मिल रहा है। कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है तो समाज के हर वर्ग के लिए कोई न कोई योजना लागू करती है।"

शिवकुमार ने कहा, ‘‘(पूर्व प्रधानमंत्री) जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के दिनों से चली आ रही किसी भी योजना को वापस नहीं लिया गया है। हम वोट नहीं बल्कि राज्य का विकास चाहते हैं।’’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनके (रेड्डी के) राज्य से संबंधित योजना के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "हम गारंटियों को व्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\