देश की खबरें | बंगाल में कांग्रेस, वामपंथी दल संयुक्त रूप से विशाल रैली करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी गठजोड़ करने वाले माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस दल फरवरी या मार्च में कोलकाता में संयुक्त रूप से एक विशाल रैली का आयोजन करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात जनवरी पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी गठजोड़ करने वाले माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस दल फरवरी या मार्च में कोलकाता में संयुक्त रूप से एक विशाल रैली का आयोजन करेंगे।

कांग्रेस और माकपा नीत वाम मोर्चा ने अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीटों के बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की।

बैठक के बाद वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि सभी दलों ने संयुक्त रूप से ब्रिगेड परेड ग्राउंड में फरवरी या मार्च में एक महारैली करने का फैसला किया है।

बोस के अलावा, कांग्रेस की ओर से विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और अन्य नेताओं ने चर्चा में भाग लिया।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और वाम मोर्चा के नेताओं ने सीटों को लेकर चर्चाएं कीं।

कांग्रेस आलाकमान और वाम मोर्चा के घटक दलों के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी राज्य इकाइयों को सीट बंटवारे को लेकर बातचीत करने को कहा है।

कांग्रेस और वाम दलों ने 2016 का राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में वे अलग-अलग हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी