देश की खबरें | कांग्रेस, वाममोर्चा ने पश्चिम बंगाल में 193 विधानसभा सीटों पर चुनावी समझौते को अंतिम रूप दिया: चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस और वाम मोर्चा ने राज्य विधानसभा की 193 सीटों के बंटवारे पर चुनावी समझौते को अंतिम रूप दे दिया है।

कोलकाता, 28 जनवरी कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस और वाम मोर्चा ने राज्य विधानसभा की 193 सीटों के बंटवारे पर चुनावी समझौते को अंतिम रूप दे दिया है।

राज्य विधानसभा में सीटों की कुल संख्या 294 है।

चौधरी ने दोनों पक्षों के बीच एक संयुक्त बैठक के बाद यहां पत्रकारों को बताया कि शेष 101 सीटों पर बाद में फैसला लिया जायेगा।

यह बैठक शहर में राज्य कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में हुई। वाममोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और दोनों दलों के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे।

राज्य की 193 सीटों में से वाममोर्चा 101 सीटों और कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

चौधरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस और वाम मोर्चा दोनों राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ेंगे जो संकीर्ण राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी गठबंधन करेंगे।’’

कांग्रेस ने 2016 के राज्य विधानसभा चुनाव में 44 सीटों जबकि वाममोर्चा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\