देश की खबरें | पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की बढ़त, 670 सीटें जीतीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के छह जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव में बढ़त हासिल करते हुए 1564 में से 670 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा 551 सीटों पर विजयी रही है।

जयपुर, चार सितंबर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के छह जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव में बढ़त हासिल करते हुए 1564 में से 670 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा 551 सीटों पर विजयी रही है।

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान की गणना शनिवार को हुई।

छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में कुल 1564 सीटों में से 1562 सीटों के लिए परिणाम घोषित कर कर दिए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 670, भाजपा ने 551, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 40, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 11 सीटें जीतीं। वहीं 290 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे।

जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में भाजपा की बढ़त है, जिसने 32 सीटें जीती हैं। कुल 200 सीटों में से 64 सीटों के लिए परिणाम घोषित किए हैं जिनमें से भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 25, आरएलपी ने पांच व बसपा ने दो सीटें जीती हैं।

पंचायत चुनावों में जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को उनके निवास पर बधाई दी और फूल मालाएं पहनाकर जश्न मनाया।

राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य, छह जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए हैं। इनमें से एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज