देश की खबरें | चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे कांग्रेस के नेता: सिसोदिया ने हिप्र में मतदाताओं से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को कांग्रेस को वोट देने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में डाले गए वोट से अंततः सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा होगा।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को कांग्रेस को वोट देने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में डाले गए वोट से अंततः सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा होगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर दावा किया कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक पर्वतीय राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में संबोधन के बाद सिसोदिया की यह टिप्पणी आई।

नड्डा ने लोगों से चीजों को भाजपा या कांग्रेस के चश्मे से न देखने की अपील करते हुए कहा कि वे उस पार्टी को वोट दें जो उनकी परवाह करती है।

उनकी टिप्पणी पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस और भाजपा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है।’’

आप नेता ने कहा, "कांग्रेस चुनाव से पहले भाजपा का समर्थन करेगी, वह चुनाव के बाद भाजपा में शामिल होगी। कांग्रेस को वोट देना भाजपा को वोट देने के बराबर है।"

आप अगले कुछ महीनों में होने वाले हिमाचल प्रदेश चुनाव में सभी सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now