एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस के नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए योजना बनाने का काम शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उदयपुर ‘नव संकल्प शिविर’ में पार्टी द्वारा घोषित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के लिए रविवार को योजना बनानी शुरू कर दी।

देश की खबरें | कांग्रेस के नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए योजना बनाने का काम शुरू किया

नयी दिल्ली, पांच जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उदयपुर ‘नव संकल्प शिविर’ में पार्टी द्वारा घोषित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के लिए रविवार को योजना बनानी शुरू कर दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी यात्रा के लिए पार्टी के केंद्रीय योजना समूह की पहली बैठक में मौजूद थे।

भारत जोड़ो यात्रा, गांधी जयंती के दिन दो अक्टूबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए शुरू होगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट के जरिये बताया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के लिए केंद्रीय योजना समूह की पहली बैठक आज हुई। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा दो अक्टूबर को शुरू होगी और इसके लिए योजना बनाने का काम शुरू हो गया है। राहुल गांधी बैठक में शरीक हुए। ’’

सिंह, यात्रा की योजना बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित समूह के संयोजक हैं।

कांग्रेस के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने में मदद करेगी। पार्टी का आरोप है कि देश में बढ़ते ध्रुवीकरण के जरिये इसे (भारत को) विभाजित किया जा रहा।

बैठक में उपस्थित पार्टी के अन्य नेताओं में जयराम रमेश, शशि थरूर, ज्योति मणि, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख बी वी श्रीनिवास, महिला कांग्रेस प्रमुख एन. डीसूजा और एनएसयूआई प्रमुख नीरज कुंदन शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).