देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं को इस ‘गलतफहमी’ में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसके नेताओं को इस ‘गलतफहमी’ में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसके नेताओं को इस ‘गलतफहमी’ में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो कुछ भी किया जाता है वह कानूनी तरीके से किया जाता है। कांग्रेस नेताओं को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि वे कानून से ऊपर हैं।’’

उन्होंने खेड़ा के वकील द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए अपने मुवक्किल से बिना शर्त माफी मांगने की बात उच्चतम न्यायालय को बताए जाने के बाद कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुरंत माफी मांगती है और उसके नेता राहुल गांधी ने भी राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय से माफी भी मांगी है।

उन्होंने कहा, ‘‘माफीवीर कांग्रेस। पहले गुरु राहुल गांधी राफेल मामले में सर्वोच्च न्यायालय में झूठ बोलने के लिए माफी मांगते हैं। अब उनके प्रवक्ता आज फिर से माफी मांगते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की हल्की ओछी राजनीति। प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते रहेंगे, चाहे बची खुची इज्जत रोज तार-तार हो जाए।’’

उच्चतम न्यायालय ने मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित एक मामले में खेड़ा को 28 फरवरी तक अंतरिम जमानत दे दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बाद कांग्रेस ‘विक्टिम कार्ड’ (पीड़ित के रूप में खुद को प्रस्तुत करना) खेल रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन कर कानून का उल्लंघन किया और साथी यात्रियों के जीवन को खतरे में डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन से लोगों को असुविधा हुई।

भाटिया ने हवाई अड्डे पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक’’ नारे लगाने की भी आलोचना की।

भाटिया ने कहा, ‘‘मोदी (प्रधानमंत्री) को देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है और उन्हें गाली देना एक गड्ढा खोदने जैसा है जिसमें कांग्रेस गिर जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर जा रहे खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले, रायपुर जाने वाले विमान से उन्हें नीचे उतार दिया गया था।

खेड़ा ने हाल में गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले व्यापारिक समूह से जुड़े विवाद को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री को ‘‘नरेंद्र गौतमदास मोदी’’ कहकर संबोधित किया था। सत्तारूढ़ पार्टी ने उन पर प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है।

मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। दामोदरदास, नरेंद्र मोदी के पिता थे। देश के कई हिस्सों में अपने साथ पिता का नाम भी लिखना एक आम प्रचलन है।

भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम के मध्य में उद्योगपति का नाम लगाए जाने को लेकर खेड़ा को निशाना बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\