एजेंसी न्यूज

कांग्रेस नेता जैदुर रहमान शमशेरगंज सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हुए

मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज सीट से कांग्रेस नेता जैदुर रहमान शनिवार को चुनाव लड़ने को तैयार हो गए. उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.

कांग्रेस नेता जैदुर रहमान शमशेरगंज सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हुए
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, 19 सितंबर : मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज सीट से कांग्रेस नेता जैदुर रहमान शनिवार को चुनाव लड़ने को तैयार हो गए. उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. अब उन्होंने कहा कि ‘उन्होंने अपना मन बदल लिया’ और चुनाव लड़ने का निर्णय लिया.

शमशेरगंज विधानसभा के साथ जंगीपुर सीट पर भी 30 सितंबर को उपचुनाव होगा. कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो एक संदेश में रहमान ने कहा, ‘‘ हां, मैं कांग्रेस के टिकट पर शमशेरगंज से चुनाव लड़ूंगा. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश सरकार 1 नवंबर से 89 आदिवासी ब्लॉकों में घर- घर राशन की डिलीवरी शुरू करेगी: शिवराज सिंह चौहान

मैंने शुरू में पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के आग्रह के बाद मैंने अपना मन बदल लिया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).