एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले देवी चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मैसूरु शहर की देवी चामुंडेश्वरी का आशीर्वाद लिया।

देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले देवी चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा की

मैसुरु, नौ मई कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मैसूरु शहर की देवी चामुंडेश्वरी का आशीर्वाद लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख डी के शिवकुमार के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने देवी की पूजा की।

सिद्धारमैया और शिवकुमार ने फल, फूल, ताम्बूलम, अगरबत्ती और मक्खन के साथ, पार्टी के चुनाव घोषणापत्र की एक संक्षिप्त प्रति प्रस्तुत की, जिसमें पार्टी के राज्य की सत्ता में आने पर पार्टी की पांच ‘गारंटी’ उल्लेखित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने इस चुनाव में पांच ‘गारंटी’ की घोषणा की है। ‘गृह ज्योति’ योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत परिवार की प्रत्येक प्रमुख महिला को 2,000 रुपये प्रति माह, ‘अन्न भाग्य’ के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा ‘युवा निधि’ के तहत बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 3,000 रुपये तथा डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

पार्टी ने यह वादा भी किया है कि ‘शक्ति’ योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी / बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).