देश की खबरें | हार्दिक, दीपेंद्र समेत कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शनकारी किसानों के लिए पहुंचाईं दूध, फल और सब्जियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और कई अन्य नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए सोमवार को दूध, फल और सब्जियां पहुंचाईं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और कई अन्य नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए सोमवार को दूध, फल और सब्जियां पहुंचाईं।

गुजरात से बाहर निकलने की कानूनी पाबंदी के कारण पटेल ने अपने कुछ समर्थकों के माध्यम से दूध, फल और सब्जियां सिंघु बॉर्डर पर मौजूद किसानों तक पहुंचाईं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान, किसानों के समर्थन में अवार्ड वापस करने वालों को कहा- वे देशभक्त नहीं.

हार्दिक पटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘कानूनी विवशता के चलते मैं किसानों के बीच नहीं पहुंच पाया, लेकिन मेरी भावनाएं और समर्थन उनके साथ है।’’

हरियाणा से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने टिकरी बॉर्डर पर मौजूद किसानों से मुलाकात की। उनके समर्थकों ने किसानों के बीच गर्म दूध बांटें।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में आज 739 नए केस पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 45,697 पहुंची: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘आज फिर से टिकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया और अन्नदाता की सेवा में लगे साथियों का धन्यवाद किया। ठंड को देखते हुए आज शाम से दोनों बॉर्डर पर किसानों के लिए गर्म दूध का इंतज़ाम किया गया।’’

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने कहा, ‘‘सिंघु बॉर्डर पर युवा कांग्रेस की लंगर सेवा लगातार जारी है। जब तक काले कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक अन्नदाताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे ।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now