Delhi: दिल्ली की अदालत CM आतिशी के खिलाफ कांग्रेस नेता के मानहानि मामले की सुनवाई 19 फरवरी को करेगी
दिल्ली की एक अदालत कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक शिकायत मामले में 19 फरवरी को सुनवाई करेगी।
नयी दिल्ली, 6 फरवरी : दिल्ली की एक अदालत कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक शिकायत मामले में 19 फरवरी को सुनवाई करेगी. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल को बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई करनी थी, लेकिन उन्होंने आप नेताओं के वकील के अनुरोध पर सुनवाई टाल दी.
अदालत ने 16 जनवरी को आतिशी और सिंह को कांग्रेस नेता की ओर से दायर शिकायत पर नोटिस जारी किया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आप नेताओं ने ‘‘जानबूझकर’’ दीक्षित की छवि को नुकसान पहुंचाया. यह भी पढ़ें : उच्चतम न्यायालय ने कबड्डी महासंघ प्रशासक से कहा, निर्वाचित संस्था को कार्यभार सौंपें
यह मुद्दा आतिशी और संजय सिंह की प्रेस वार्ता से संबंधित है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि दीक्षित ने न केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से करोड़ों रुपये लिए, बल्कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) ने आप को हराने के लिए भाजपा के साथ सांठगांठ भी की. दीक्षित ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

