देश की खबरें | कांग्रेस नेता आजाद और हुड्डा ने अहमद पटेल के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अन्य लोगों ने शनिवार को दिवंगत नेता अहमद पटेल के गांव पिरामन जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
भरूच (गुजरात), 28 नवंबर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अन्य लोगों ने शनिवार को दिवंगत नेता अहमद पटेल के गांव पिरामन जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज रणनीतिकार पटेल (71) का बुधवार को निधन हो गया था।
बृहस्पतिवार को उन्हें गुजरात के भरुच जिले में स्थित पिरामन गांव में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद थे।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आजाद, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और अन्य नेता दोपहर को सूरत पहुंचे और सड़क मार्ग से पिरामन के लिए रवाना हुए।
उन्होंने पटेल के आवास पर जाकर उनकी पत्नी और बेटे को सांत्वना दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)